कटनी। “असुर जो ती उथा मां त तीजडी ती रखां’, तीजडी का त्यौहार हर स्त्री के लिए अपने पति की दीर्घायु लंबी उम्र की कामना के साथ पूरी श्रद्धा के साथ रखा जाने वाला व्रत है इस व्रत को सिंधी कटनी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा पूरे सिंधी समाज के साथ ‘तीज महोत्सव’ के रूप में रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया ।
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा झूलेलाल साइन की आरती एवं गणेश वंदना के पश्चात 2 आयु वर्ग में सिंधी छेज का आयोजन दो वर्ग में किया गया जिसमें करीब 50 प्रतियोगियों प्रतियोगियों ने बहुत ही उत्साह के साथ रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी।
जिसमें प्रथम वर्ग में 40 वर्ष से कम की आयु में वर्षा और रेणुका प्रथम, द्वितीय लता और ग्रुप रहे। इसी प्रकार 40 वर्ष से ऊपर वर्ग में कविता और पूनम पमनानी प्रथम एवं भारतीऔर आयुषी पंजवानी द्वितीय रहे। अन्य आकर्षण में बेस्टसास बहू जोड़ी में राखी और सानिया पमनानी, बेस्ट मां बेटी की जोड़ी में रेनू और रिया मटानी,बेस्ट देवरानी जेठानी जोड़ी प्रिषा और निवी पंजवानी, बेस्ट मेकअप जय भटीजा, बेस्ट वॉक कनिष्क केवलानी, मनीषा मंगलानी, बेस्ट ड्रेस गरिमा नागदेव, बेस्ट हेयरस्टाइल एकता मोटवानी, मेहंदी कृतिका वलेचा, आकर्षक प्रस्तुति रचना रिजवानी और सपना रमानी, अट्रैक्शन ऑफ़ द इवनिंग लिजा डोड़ानी रहे।तिजडी क्वीन प्रतियोगिता मे विजेता प्रथम वर्ग में मोनिका परयानी एवं द्वितीय वर्ग में प्रीति डोड़नी रहे ।
मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी शकुंतला डोड़नी डॉक्टर श्रीमती पूनम बजाज एवं डॉक्टर लावण्या पंजवानी रहे । निर्णायक मंडल में नेहा श्रीवास्तव सपना ठाकुर श्रद्धा कटारे रहे। ऐसे अनेक पुरस्कार व 1 मिनट गेम हाउजी ,लकी ड्रॉ ,के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार संस्था के द्वारा प्रदान किए गए। । कार्यक्रम संयोजक में लक्ष्मी खूबचंदानी, सुमन छत्तानी, पलक आहूजा निशा सचदेव कंचन केवलानी दीपा मोहनानी का सहयोग रहा।
अंत में आभार अध्यक्ष श्रीमती नीलम जगवानी कोषाध्यक्ष श्रीमती नीतू लालवानी सचिव श्रीमती सोनिया बत्रा द्वारा किया गया । अन्य सदस्यों में कविता सचदेव, मोना पुरस्वानी एकता बत्रा ,कशिश रोहरा, अनीता आशा जागृति जोधवानी, , सोनम रूपचंदानी, रेशमा, कोमलपंजवानी, कला रिझवानी ,इंदु व मधु खूबचंदानी ,जया भटीजा, पूनम आहूजा यशिका सिंघानिया,विनी गलानी, सपना फोटवानी ,गीता, संगीता, वर्षा ,कविता तनवानी, पलक पुरस्वानी, लता पृथ्यानी राखी तीर्थनी वाणी बजाज रजनी होतवानी, संगीता मेघानी मीनू मोटवानी मनीषा कंचन कुसुम गिडवानी,पूजा सीतलानी,, हितिशा बसेरा,उपस्थितरहे।स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
