Thursday, May 7, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

कटनी समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने के लिये कर्मचारियों नियुक्त, Instagram ID बनानें के निर्देश

कटनी।  कटनी समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने के लिये कर्मचारियों  नियुक्त, Instagram ID बनानें के निर्देश दि‍ए। विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिये कार्यालय कलेक्ट्रेट के प्रथम तल स्थित जिला स्तरीय मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग (एमसीएमसी) के अन्तर्गत टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने के लिये कर्मचारियों को नियुक्त किया है।

 

संयुक्त कलेक्टर ने एमसीएमसी कक्ष का किया औचक निरीक्षण

एमसीएमसी कक्ष का सोेमवार को संयुक्त कलेक्टर  संस्कृति शर्मा द्वारा औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मॉनीटरिंग हेतु संधारित की जाने वाली पंजियों तथा कर्मचारियों द्वारा टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने एवं सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी ली तथा इन्स्ट्राग्राम की आई.डी बनानें के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रथम पाली के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अभी तक नहीं बनी इन्‍सटाग्राम आई डी

टेलीविजन व समाचार पत्रों में पेड न्यूज देखने एवं सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी ली।   तो इन्‍सटाग्राम आई डी अभी तक नहीं बनी।  अभी  इंस्‍टा पर  या अन्‍य सोशल नेटर्वक पर नई आई डी से वॉच कर पाएंगे। r….

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम