Site icon Yashbharat.com

कटनी में BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा बोले- हमारे लिए प्रत्येक दिन महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता आज से ही विजय संकल्प के लिए जुट जाएं

20230502 190331 scaled

कटनी। हमारे पास पर्याप्त वक्त है। भाजपा कार्यकर्ता हर वक्त एक्टिव मोड में रहते है। हमारे पास योग्य ऊर्जावान प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की लंबी श्रंखला है, जो कार्यकर्ता जिस कार्य में सक्षम है उसे उस दायित्व के निर्वहन के लिए अभी से जुटना होगा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने आज कटनी जिले की मुड़वारा विधानसभा की संचालन टोली की बैठक को संबोधित करते यह विचार व्यक्त किये। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तकनीक अनुसार युगानूकूल परिवर्तन किए है। हमारे पास टेलीग्राम से लेकर इंस्टाग्राम तक का उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओं की भी श्रृंखला है।

हमारे बूथ अब डिजिटल हो चुके है। समय के साथ हम आउट डेट नहीं अपडेट है। वर्तमान समय में हमें सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क कर सरकार के किए गए कार्यो को बताना है और पार्टी की विचारधारा से जोडना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य को जल्द पूरा करना है। बैठक में  हितानंदजी के साथ प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष  दीपक टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, विधायक प्रणय पांडे, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी मंचासीन थे। श्री हितानंद ने आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा कार्यक्रमों और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान के बचे हुए कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। श्री शर्मा ने कहा कि चुनाव तैयारियों की दृष्टि से हमें बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूर्ण करते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान के लिए तैयार रहना है। उन्होंने कहा कि हमें विधानसभावार पन्ना समिति, पन्ना प्रमुख व बूथों पर पार्टी द्वारा किए जाने वाले तैयारियों को पूर्ण करना है। श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया है।

बडी संख्या में प्रत्येक विधानसभा में केन्द्र और राज्य सरकार की योजना के हितग्राही है। हितग्राहियों से संपर्क और संवाद कर उन्हें पार्टी से जोडें। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि 4 से 14 मई तक प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जायेगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ तक जाकर राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि 15 मई से 15 जून तक मोदी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अलग अलग कार्यक्रम जिले में आयोजित करना है। आगामी समय में वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ पार्टी के वरिष्ठजनों व बूथ एजेंट की बैठकें कर उन्हें कार्य सौंपे हमारा लक्ष्य अबकी बार 200 पार हम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार की जनहितकारी योजनाओं से प्राप्त करेंगे।

संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय आभार प्रदर्शन विधायक  संदीप जायसवाल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद, रामचन्द्र तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, भावना सिंह, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, जिला मंत्री किरण जैन, रामु साहू, प्रकाश सिंघानिया, अर्पित अग्रवाल, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, वागीश आनंद, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, संदीप दुबे, संकल्प तिवारी, प्रदीप साहू, सौरभ अग्रवाल उपस्थित थे।

Exit mobile version