Thursday, May 14, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

कटनी में राहत की खबर: संदिग्ध वार्ड में भर्ती मृत महिला की रिपोर्ट नेगेटिव

कटनी। जिला चिकित्सालय के संदिग्ध वार्ड में भर्ती सतना जिले के अमदरा निवासी महिला की रिपोर्ट नेगेटिव होने की पुष्टि हुई है। यह राहत की खबर है। क्योंकि महिला की कांटेक्ट लिस्ट बड़ी थी।

विदित हो कि कल रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। वो 8 अगस्त को तबियत खराब होने के बाद इलाज कराने के लिए कटनी जिला चिकित्सालय में आई थी।

इसको भर्ती करते हुए सेम्पल लिया गया था। इसी बीच उसकी मौत हो गई थी। जिससे हड़कंप मच गया था। लेकिन राहत की बात यह है कि उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम