Coronakatniमध्यप्रदेश

कटनी में रविवार को नहीं होगा लॉक डाउन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

कटनी। सरकार के निर्देश के परिपालन में कल 6 सितंबर रविवार को लाकडाउन डाउन नहीं होगा। गौरतलब है कि अनलॉक 4 की गाइड लाइन में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया था कि अब प्रदेश ने केवल कन्टेनमेट जोन को छोड़ कर कहीं भी रविवार को लॉक डाउन नहीं रहेगा।

सरकार के स्पस्ट आदेश के बावजूद सोशल मीडिया में कई तरह की अफवाह फैली मगर अब साफ हो गया है कि कल 6 सितंबर को लॉक डाउन नहीं रहेगा। आज जिला दंडाधिकारी एसबी सिंह ने तदाशय के आदेश जारी कर दिए हालांकि कोविड की गाइड लाइन के पालनार्थ अनलॉक में जारी पाबंदियां जारी रहेगी।

देखें आदेश

Screenshot 20200905 141639 Drive

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम