कटनी में फिर बड़ा कोरोना विस्फोट एक दिन में 90 पॉजिटिव, अब तक की सर्वाधिक संख्या
कटनी। कटनी katni में बीते 24 घण्टे के दौरान फिर से कोरोना corona विस्फोट हुआ है। बीते दिन से अब तक 90 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।
कोरोना मरीजों की संख्या में शुक्रवार को अचानक बड़ा इजाफा हुआ। इसके साथ ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। यहां ICMR जबलपुर jabalpur से शुक्रवार शाम 229 नमूनों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 90 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। यह एक दिन कोरोना संक्रमितों में अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
सीएमएचओ डॉ. प्रदीम मुडिय़ा ने के मुताबिक पॉजिटिव मरीजों को होम आइसोलेशन के साथ ही उनके स्वास्थ्य के अनुसार कोविड वार्ड व कोरोना केयर सेंटर में भर्ती करवाकर इलाज किया जा रहा है। इससे पहले 8 अक्टूबर को रैपिड एंटीजन में लिए गए नमूनों की रिपोर्ट शुक्रवार सुबह जारी हुई। इसमें 5 पॉजिटिव सामने आए थे।
शुक्रवार को आइसीएमआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट के 95 मरीजों के सामने आने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1496 पहुंच गई। कटनी में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को 13 मरीजों ने कोरोना को को परास्त किया स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1266 पहुंच गई।