FEATUREDkatniLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

कटनी में प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों का बंटवारा: अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के बीच नया कार्य विभाजन लागू

कटनी में प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों का बंटवारा: अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के बीच नया कार्य विभाजन लागू

कटनी। कटनी में प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों का बंटवारा: अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के बीच नया कार्य विभाजन लागू। कलेक्‍टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री दिलीप कुमार यादव ने जिले से राज्‍य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्‍थानांतरण और नये अधिकारियों की आगमन उपरांत प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्‍य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नये सिरे से कार्यविभाजन आदेश जारी किया है।

Train Cancelled And Route Changed: भारी बारिश से रेल मार्ग ठप, 65 ट्रेनें रद्द, 46 का रूट बदला; देखें पूरी लिस्ट

कटनी में प्रशासनिक ज़िम्मेदारियों का बंटवारा: अपर, संयुक्त और डिप्टी कलेक्टरों के बीच नया कार्य विभाजन लागू

कलेक्‍टर श्री यादव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जिला पंचायत के सीईओ एवं अपर कलेक्‍टर विकास श्री शिशिर गेमावत को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सामाजिक न्‍याय एवं दिव्‍यांगजन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सर्व शिक्षा अभियान, उच्‍च शिक्षा विभाग, कृषि आत्‍मा, उद्यानिकी, पशुचिकित्‍सा, उद्योग, पीएचई, स्‍वास्‍थ्‍य, महिला बाल विकास आदि विभागों का दायित्‍व सौंपा गया है। साथ ही जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति, उपार्जन और जिला योजना एवं सांख्यिकी, जनगणना व आकांक्षी विकासखंड के नोडल अधिकारी का दायित्‍व दिया गया है।

इसी प्रकार अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्रा को अपर जिला मजिस्‍ट्रेट की हैसियत से कार्य दायित्‍व तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कानून व्‍यवस्‍था व शांति समिति की बैठक हेतु नोडल अधिकारी, ई-नगर पालिका के तहत फायर एनओसी, उच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण याचिकाओं में कलेक्‍टर की ओर से प्रभारी अधिकारी व संपर्क अधिकारी नियुक्‍त करना सहित अन्‍य दायित्‍व सौंपे गये हैं।

जबकि संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल को वित्‍त, नाजरात, प्रधानमंत्री मुख्‍यमंत्री स्‍वेच्‍छानुदान, स्‍थापना शाखा, आवास शाखा, जनप्रतिनिधि प्रकोष्‍ठ का प्रभारी अधिकारी का दायित्‍व सौंपा गया है।

इसके अलावा डिप्टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उइके को भू-अभिलेख भू प्रबंधन शाखा के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि व अर्जित अवकाश, राजस्‍व व वनभूमि सीमा विवाद, चरित्र सत्‍यापन आदि का कार्य दायित्‍व दिया गया है।

जबकि डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा को शिकायत शाखा, प्रपत्र शाखा, एनआईसी, राजस्‍व अभिलेखागार आदि विभागों का प्रभारी अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

लिंक अधिकारी

अधिकारियों के अवकाश व प्रशिक्षण पर रहने की स्थिति में जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत का लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा को बनाया गया है। इसी तरह नीलांबर मिश्रा की अनुपस्थिति में उनके कार्यों का संपादन शिशिर गेमावत द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर जितेन्द्र पटेल की अनुपस्थिति में उनके कार्यों की जिम्मेदारी प्रभारी डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा होंगे। वहीं, प्रभारी डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा के पद पर न होने पर संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्द्र पटेल उनके कार्यों का संपादन करेंगे। इसके अलावा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंह उईके की अनुपस्थिति में प्रदीप मिश्रा उनके कार्यों को देखेंगे।

Back to top button