Site icon Yashbharat.com

कटनी में कोरोना के अंत की ओर बढ़ते कदम, 1 प्रतिशत से नीचे पॉजीटिविटी रेट, आज मिले सिर्फ 10 नए केस

images 10

कटनी। (आशीष रैैैकवार)। कटनी जिले में कोरोना संक्रमण के अंत की ओर कदम बढ़ रहे हैं। हर दिन संक्रमण की रफ्तार में कमी आ रही है। कोरोना के कमजोर पडऩे से लोगों ने राहत की सांस ली है।

कल जहां जिले में संक्रमण की दर 2.70 थी तो वहीं आज यह घटकर 0.89 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटनी जिले में पिछले 24 घंटे में 1121 सेम्पल की रिपोर्ट में 10 पॉजीटिव केस मिले हैं। जिसमे सुप्राटेक लैब अहमदाबाद से मिली 21 मई की 546 सेम्पल की रिपोर्ट में 1 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 22 मई की 575 सेम्पल की रिपोर्ट में 9 पॉजीटिव केस मिले हैं। इस तरह 10 नए पॉजीटिव केस मिलाकर जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9301 हो गया है।

सीएमएचओ के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक जिले में अब कुल 527 एक्टिव केस हैं। इसमे 49 मरीज जिला चिकित्सालय, कोविड केयर सेंटरों, 37 मरीज प्राईवेट हॉस्पिटल एवं 441 मरीज होम आईसोलेशन में उपचाररत हैं। जिले में पिछले 24 घंटे में 108 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक 8 हजार 683 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं। हेल्थ बुलेटिन में 4 मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है। इस तरह जिले में अब तक 91 लोग कोरोना संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।

Exit mobile version