Tuesday, May 19, 2026
Latest:
katni

कटनी : मार्बल खदान में डूबने से दो बच्चो की मौत

ग्राम कनौजा स्थित राठौर मार्बल खदान मैं दो बच्चो की डूबने से मौत

कटनी (स्लीमनाबाद)। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत ग्राम कनौजा में 10 साल से बंद खुली पड़ी मार्बल खदान ने दो बच्चो की जान ले ली ।

सोमवार सुबह करीब 11बजे घर से निकले बच्चे जब साम पाच बजे तक वापस घर नहीं आये तब परिजनो ने गाँव में बच्चों की खोजबीन करने लगे गाँव के लोग सभी खोज बीन में आस पास के गाँव मे रात भर ढूंढते रहे। सुबह करीब पांच बजे खदान के पास कपड़े मिले तो देखा बच्चे पानी में बच्चे उतराते देख कर तुरंत सूचना ग्राम के सरपंच और कोटवार को दी कोटवार ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों बच्चों के शवो को ग्रामीणों की मदद से खदान से बाहर निकलवाया और पंचनामा तैयार कर दोनों का पी एम करवाने के लिए भेजा गया ।

म्रतक बच्चों के नाम
(1)सागर पिता प्रेम सिंह उम्र 10 वर्ष (2) सागर पिता लखपति सिंह उम्र 9 वर्ष बनहरी निवासी हैं

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम