कटनी माई नदी के पास धान से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
कटनी। शहर के ओव्हरब्रिज पार माई नदी के पास आज रात एक धान से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक को मामूली चोट आई। रात होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां सड़क निर्माण के लिए मुख्य मार्ग के बगल में गड्ढा खोदा गया है इसी में अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। जिस स्थान पर ट्रक पलटा वहां पर चाय पान के टपरे ठेले लगे रहते हैं लेकिन सौभाग्य से इस वक्त यहां कोई नहीं था।

