कटनी पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च, , वाहन चेकिंग इत्यादि कार्यवाही लगातार जारी
कटनी । कटनी पुलिस ने किया एरिया डोमिनेशन फ्लैग मार्च, , वाहन चेकिंग इत्यादि कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन की नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2023 की प्रशासनिक तैयारी के क्रम में आज दिनाँक 18.10.23 को सी.एस.पी कटनी श्रीमति ख्याति मिश्रा की अगुवाई में कटनी शहर में भय मुक्त, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के उद्देश्य को लेकर सीआईएसएफ व पुलिस प्रशासन ने कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष चौक,बरही नाका,गर्ग तिराहा,सराफा, शेर चौक, आजाद चौक होते हुये मिशन चौक में जनता से संवाद किया गया ।
तत्पश्चात थाना रंगनाथनगर अतंर्गत पाठक वार्ड, गढ्डा टोला एवं संवेदनशील क्षेत्रो में फ्लैग मार्च करते हुए आमजन से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की।
इस दौरान सीएसपी श्रीमति ख्याति मिश्रा ने नागरिकों से चर्चा कर सी-विजिल एप की जानकारी देते हुए बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन होने या फिर असामाजिक तत्वों, बदमाशों आदि के द्वारा कोई धमकी आदि देने या डराने का प्रयास करने पर तुरंत सी-विजिल एप एवं कटनी पुलिस को इसकी जानकारी देवे, तुरंत कार्रवाई होगी । एरिया डोमिनेशन के दौरान सीआईएसएफ व पुलिस प्रशासन द्वारा विधि-व्यवस्था के प्रति लोगों को विश्वास दिलाया गया।