Site icon Yashbharat.com

कटनी निवासी मृदुल मिश्रा अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति में

images 34

कटनी। रांची में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 63वे अधिवेशन में नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें कटनी निवासी छात्र नेता मृदुल मिश्रा को अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया गया है।

कटनी एनकेेेेजे निवासी परसुराम मिश्रा के सुपुत्र मृदुल की शिक्षा कई वर्षो से जबलपुर में चल रही है शिक्षा के दौरान श्री मिश्रा एबीवीपी के संपर्क में आये और लगातार अपनी कर्तव्य निष्ठा के चलते जबलपुर महानगर के मंत्री ओर वर्तमान में 2013 से अभी तक प्रदेश मंत्री एवं वर्तमान में संभागीय संगठन मंत्री सागर  (पूर्ण कालिक )के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं ।

हाल ही में आयोजित हुई राष्ट्रीय अधिवेशन में श्री मिश्रा को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। यह कटनी के लिये गौरव की बात है।

गौरतलब है कि इस कार्यसमिति बैठक में क्रिकेटर सुरेश रैना भी उपस्थित थे जो परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रह चुके हैं। अधिवेशन झारखंड के रांची में हुआ था।

Exit mobile version