
कटनी। जिला चिकित्सालय कटनी के डॉक्टर दम्पत्ति नेत्र विशेषज्ञ यशवंत वर्मा एवं उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ सुनीता वर्मा मैहर के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हादसे में उनका साला रायपुर निवासी श्रीकांत भी घायल है ।
जानकारी के अनुसार डॉ वर्मा अपनी कार से ताम्रकार समाज के किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने सतना जा रहे थे । तभी अमदरा के नजदीक उनकी आर्टिका कार की सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डॉ यशवंत वर्मा एवं सुनीता वर्मा एवं डॉ सुनीता वर्मा के भाई श्रीकांत को चोटें आईं।
मैहर अस्पताल में इलाज के बाद तीनों को सतना रिफर कर दिया गया यहां बिरला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि खबर है कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है।









