कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।
आवेदनों के यथोचित निराकरण के लिये जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने संबंधित अधिकारियो को किया निर्देशित
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत एवं अपर कलेक्टर श्रीमती साधना परस्ते ने जन सुनवाई में दूर दराज से पहुंचे आवेदकों के 44 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर प्रमोद श्रीवास्तव ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
15 दिवस के अंदर निराकरण
जनसुनवाई के दौरान जिन समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा सकता था उनका निराकरण किया गया। ऐसी समस्याएं जिसका निराकरण तत्काल नहीं किया जा सकता उन्हें संबंधित विभागों की ओर प्रेषित कर 15 दिवस के अंदर निराकरण करने के निर्देश प्रदान किए गये।
जनसुनवाई में ग्राम सिंहुडी बाकल निवासी हीरा लाल पिता दादू राम द्वारा अवगत कराया गया कि कि उसके खसरा नंबरों का धान खरीदी पंजीयन सत्यापित हो चुका है। किसी किसान के नाम गल्त दर्ज होने के कारण खसरा नंबरों का सत्यापन नहीं हो पाने संबंधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर जिला आपूर्ति अधिकारी को आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने हेतु प्रेषित किया गया।
कटनी मदनमोहन चौबे वार्ड निवासी मनीषा रजक के आधार किसी अन्य व्यक्ति की समग्र आई.डी से लिंक होनें के कारण के.वाय.सी एवं अन्य अन्य कार्याे मंे असुविधा होनें संबंधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर डी.ई.जी एम की ओर आवेदन प्रेषित किया जाकर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए। एक अन्य प्रकरण में रफी अहमद किदवई वार्ड निवासी गोविंद सेन द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त न होनें संबंधी आवेदन पर सुनवाई की जाकर नगर निगम के अधिकारियों को प्रकरण पर उचित कार्यवाही करनें के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान आवेदिका रोशनी लधवानी गरीबी रेखा का राशन कार्ड बनवानें, मझगवा फाटक निवासी रामकुमार चौधरी द्वारा शासकीय भूमि का पट्टा प्रदान करनें, घर में आग लगने से आर्थिक सहायता राशि प्रदान करनें, गुलवारा निवासी आवेदक विजय बर्मन द्वारा मजदूरी का भुगतान दिलाये जाने सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की जाकर विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नयन सिंह जिला श्रम अधिकारी के.बी.मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी वनश्री कुर्वती सहित उर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति रही।
-
आगामी पर्व ईद मिलादुन्नबी, रक्षाबंधन पर्व को लेकर कटनी पुलिस अलर्ट,थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च -
समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त परिहार का सख्त रुख, लंबित प्रकरणों पर अब जवाबदेही तय,विभागीय कार्यों की रोजाना समीक्षा और टीएल प्रकरणों का एक सप्ताह में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश -
रक्षाबंधन पर्व की खरीदारी में गुजरा रविवार, बाजारों में रही चहल पहल -
कीचड़ में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अनोखा धरना, सड़क निर्माण की मांग -
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन -
अखंड ज्योति विसर्जन के साथ चालिहा महोत्सव का समापन,कलश-जवारों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, भजन कीर्तन में निहाल हुए श्रद्धालु -
रविवार अवकाश में भी खुला निगम कार्यालय, जलकर जमा कर नागरिक उठा रहे 50 प्रतिशत छूट का लाभ,शनिवार को 82 उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ -
बारिश के बीच शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने मैदान में उतरीं महापौर ,विभिन्न वार्डों का किया सघन भ्रमण, नागरिकों से सीधा संवाद कर मौके पर जानीं समस्याएं एवं आवश्यकताएं -
शिकार के लिए लगाए करंट की चपेट में युवक की मौत, शव कुएं में छिपाया; पांच आरोपी गिरफ्तार -
जलकर राहत योजना का लाभ नहीं लेना पड़ा भारी, आधा दर्जन नल कनेक्शन हुए विच्छेदित,50 प्रतिशत बकाया जमा कर शेष राशि पर छूट का अवसर, फिर भी भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई -
ऑपरेशन शिकंजा के तहत निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई,06 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब व 44 पाव शराब जब्त, भारी मात्रा में लाहन नष्ट -
चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज का प्रथम वर्ष का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित, समय पर परीक्षा परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश का मिलेगा पर्याप्त समय -
सीएसपी मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग, भाजयुमो ने एसपी को सौंपा ज्ञापन -
नेतृत्व की पहली सीढ़ी पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,सायना इंटरनेशनल स्कूल में सेक्रेटरी काउंसिल का मानसून सेशन आयोजित -
झूलेलाल चालीहा महोत्सव समापन कार्यक्रम की तैयारियों का निगम अध्यक्ष मनीष पाठक ने लिया जायजाकार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता कीटनाशक छिड़काव एवं पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश -
धनबाद से कोयंबटूर के बीच कटनी जंक्शन होकर चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 22 अगस्त से शुरू होगी नियमित सेवा -
छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप ने तिलक महाविद्यालय मे किया ज्ञापन प्रदर्शन -
विद्यार्थियों में उद्यमिता और स्वावलंबन का संचार, दिगंबर जैन विद्यालय से उद्यमिता सम्मेलन का शुभारंभ -
लखेरा की जर्जर सड़क पर कांग्रेस का सख्त रुख, नगर निगम को 24 घंटे का अल्टीमेटम -
छात्र संग्राम परिषद स्कूल में धूमधाम से मनाई गई आजादी की वर्षगांठ, देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों पर छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
