Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : 76 नए पॉजीटिव केस, 108 ने दी कोरोना को मात, इन मरीजों को किया आइसोलेट

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी(आशीष रैकवार)। जिले में पिछले 24 घंटे में 76 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 976 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह एक हजार से अधिक लोगों की जांच की गई। जिले में संक्रमण की दर 7 प्रतिशत के आसपास है।

सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 108 मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। अब तक 8 हजार 241 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हजार 152 हो गई है। अभी भी 832 एक्टिव केस हैं और 71 मरीजों को जिला चिकित्सालय एवं 77 मरीज निजी अस्पतालों में इलाजरत है। 681 मरीजों को होम आईसोलेशन पर रखकर इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version