Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : 52 नए पॉजीटिव केस के साथ आज भी मिली संक्रमण से राहत, अब हेल्थ बुलेटिन से मिली यह जानकारी

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी(आशीष रैकवार) । जिले में कोरोना संकमण से आज भी राहत मिली। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन में पिछले 24 घंटे में जिले में 52 नए पॉजीटिव केस दर्ज किए गए हैं।

जिसमे अन्य लैब में पिछले कुछ दिनों की गई जांच के बाद पॉजीटिव पाए गए 32 केस शामिल है। इसी तरह गुरूवार को रेपिड एंटीजन किट से की गई 532 लोगों की जांच में 15, मेडिकल कॉलेज जबलपुर से 18 मई की 436 सेम्पल की रिपोर्ट में 4 और 19 मई की 495 सेम्पल की रिपोर्ट में 1 पॉजीटिव केस शामिल है।

इस तरह अन्य लैब से 32, रेपिड एंटीजन और आरटी-पीसीआर से की गई कुल 1463 सेम्पल की जांच में 20 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे में 118 लोगों ने संक्रमण को मात दी है।

अब तक 8 हजार 483 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 4 लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इस तरह अब तक जिले में 83 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में आज आज 696 एक्टिव केस हैं।

61 मरीज जिला चिकित्सालय, 48 निजी हॉस्पिटल और 584 मरीज होम आईसोलेशन में उपचार रत हैं। खास बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 1143 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Exit mobile version