Site icon Yashbharat.com

कटनी कोरोना अपडेट : इस महीने दूसरी बार 100 से नीचे पॉजीटिव केस, पिछले 24 घंटे में 69 नए मरीज

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। (आशीष रैकवार)। कोरोना संक्रमण से जिले को हर दिन राहत मिल रही है। मई में संक्रमित मरीजों की संख्या में रोज कमी देखने को मिल रही है। इस महीने दूसरी बार पॉजीटिव केस की संख्या 100 से नीचे रही। इसके पहले 9 मई को 97 केस मिले थे।
संक्रमण की दर में कमी आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे में जिले में 69 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, हालांकि ये पॉजीटिव केस 587 सेम्पल की रिपोर्ट के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में संक्रमण की दर आज 11 प्रतिशत के आसपास रही। सेम्पलिंग के लिए भी लोग कम ही आ रहे हैं। गांव-गांव टीमें घूमकर संदिग्धों का सेम्पल भी ले रही हैं।
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली 10 मई की 150 सेम्पल की रिपोर्ट में 25 और रेपिड एंटीजन टेस्ट की 287 सेम्पल की रिपोर्ट में 44 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इस तरह 537 सेम्पल की रिपोर्ट में 69 लोग संक्रमण का शिकार हुए है।

Exit mobile version