Katni: हथियारों के जखीरे के साथ कोतवाली पुलिस ने पकड़ा सगे भाई पर गोली चलाने वाले जैकब को
कटनी। कोतवाली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली पुलिस ने सगे भाई पर गोली चलाने वाले आरोपी को पकड़ा तो उसके पास हथियारों का जखीरा भी बरामद हुआ।

पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने प्रेस वार्ता में खुलासा करते बताया कि डोनाल्ड जेकब ने अपने सगे भाई डेनिस को गोली मारी थी तब से वह फरार था।
आरोपी जांच में पुलिस को देशी पिस्टल देशी कट्टे छकड़ी कपड़े का पट्टा जिसमे 12 बोर के 09 राउंड 13 नग 7.65 एम एम के राउंड प्लास्टिक के डिब्बे में लोहे के छर्रे आधा किलो बजनी एयर गन के छर्रे लगभग 6 किलो, 3 बका, 1 चॉपर चाकू, स्टील चाकू सहित असलाह का जखीरा मिला।
आरोपी को पकड़ने पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक शशिकांत शुक्ल व कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्कर्मा की टीम बनाई।
जिसमें आरोपी को पकड़ने महत्वपूर्ण भूमिका रही टीम में उप निरीक्षक उदयभान मिश्रा, उप निरीक्षक अनिल यादव, उप निरीक्षक मनीष सोनी, उप निरीक्षक नीरज दुबे स.उप विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष अतरौलिया, राजेश बागरी, शशिकांत करोसिया, नितिन जायसवाल, दीपक तिवारी, गणेशदत्त मिश्रा, ताहिर खान, राजेन्द्र उइके, सतीश इनवाती, आनंद मोहन, अर्जुन सिंह, महिला आरक्षक निखत बी, रुपाली यादव, सैनिक श्रवण मिश्रा चालक अनिल नायडू सायबर सेल से प्रशांत विश्कर्मा सतेंद्र राजपूत प्रीतम मार्को द्वारा सरहनीय भूमिका निभाई जिनको पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद 10 हजार का इनाम की घोसणा की गई।

