Site icon Yashbharat.com

कटनी के बरही में मालिक के घर से 50 हजार का सामान ले गया नौकर

images 1

कटनी। बरही थाना क्षेत्र की संदीप कालोनी में मालिक के घर में नौकर के द्धारा लगभग 50 हजार रूपए के सामान की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नौकर के विरूद्ध अपराध दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

बरही की संदीप कालोनी में वारदात

इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप कालोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा के मकान में संतोष चौधरी नामक युवक काम करता था। बताया जाता है कि गतदिवस संतोष मकान मालिक के मकान से लगभग 50 हजार रूपए का सामान लेकर चंपत हो गया।

 

जिसमें एक पुरानी बक्सर मोटर सायकल क्रमांक एम.पी.20 केजी 4621, पुराना कूलर, गैस भट्टी, 6 प्लास्टिक की कुर्सी, दो नग गंजा, दो नग परात, दो नग कढाई, पानी की सटक, स्टील के बर्तन, कपड़े, दो कुकर व सूटकेश शामिल है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर आरोपी नौकर संतोष चौधरी के विरूद्ध धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े मकान से जेवर चोरी

उधर NJK थाना अंतर्गत ग्राम सरसवाही में एक सूने मकान में दिनदहाड़े धावा बोलकर अज्ञात चोरी अंदर से 40 हजार रूपए कीमती सोने व चांदी के जेवर लेकर चंपत हो गए। चोरी की यह वारदात संजय कोल के मकान में घटित हुई। पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version