कटनी के पास निर्माणाधीन पुल में हादसा, एक श्रमिक की मौत

wp 1687452163869

कटनी की रीठी तहसील अंतर्गत हरदुआ के ग्राम खोहरी में दमोह रेल मार्ग पर एक निर्माणाधीन पुल निर्माण में हादसे में एक श्रमिक की दर्दनाक मौत की खबर है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा जांच चल रही है। बताया गया कि पुल की मिट्टी धसकने से यह हादसा हुआ है। मृतक का नाम नीरज चौधरी उम्र 25 वर्ष है।

उधर हरदुआ स्टेशन के समीप स्थित ग्राम खोहरी में निर्माणाधीन पुलिया धसकने का मामला संज्ञान में आते ही कलेक्टर अवि प्रसाद ने की त्वरित कार्यवाही ऐहतियातन SDRF की टीम को रेस्क्यू कार्य हेतु घटनास्थल पहुंचने के निर्देश दिए ।

विस्तृत विवरण के लिए खबर को रिफ्रेश करते रहें