Site icon Yashbharat.com

कटनी के देवगांव में धू-धू कर जली बोतलें, शराब दुकान में लगाई आग, ठेका कर्मचारियों से मारपीट

01 05 2023 katni fire in liquor shop

Rithi कटनी में कुछ लोगों और शराब ठेकेदार के बीच इतना विवाद बढ़ा की शराब दुकान में ही आल लगा दी गई। इसके साथ ही कर्मचारियों से भी जमकर मारपीट की गई। मामला रीठी थाना अंतर्गत देवगांव गांव का है जहां अंग्रेजी देसी शराब दुकान में गांव के ही परिवार के लोगों ने धावा बोलते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और दुकान को आग लगा दी।

रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वही मौके पर एसडीएम प्रिया चंद्रावत, एसडीओपी शालनी परस्ते, तहसीलदार राजेश कौशिक भी मौके पर पहुंचे हैं

कर्मचारी जान बचाकर भागे। घटना में दुकान में रखी शराब का भी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही रीठी थाना प्रभारी बल सहित मौके पर पहुंची। साथ ही नगर निगम दमकल विभाग को सूचना दी गई। पुलिस ने दमकल वाहन के सहयोग से आग पर काबू पाया।

शराब ठेकेदार के लोग अवैध शराब बेचने की बात कहते हुए गांव के शिवकी यादव से विवाद करने गए थे। जिसमें उन्होंने मारपीट भी की। कुछ ही देर में शिवकी यादव और उसके परिवार के लोग शराब दुकान पहुंच गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए दुकान को आग लगा दी। घायलों को इलाज के बाद रीठी अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version