Site icon Yashbharat.com

कटनी के तीनों रेल स्टेशनों का 72 करोड़ से होगा पुनर्विकास, सांसद VD शर्मा की पहल रंग लाई

vd_sharma_mp_bjp

vd_sharma_mp_bjp

Rail News कटनी के तीनों रेल स्टेशनों का आधुनिक तरीके से विकास होगा। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के प्रयासों से कटनी के मुख्य रेल स्टेशन, मुड़वारा तथा कटनी साउथ का विकास किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी आधार शिला 6 अगस्त को रखेंगे।

अमृत भारत कार्यक्रम के तहत खजुराहो लोकसभा को मिला सबसे बड़ा बजट

सांसद वीडी शर्मा के खजुराहो संसदीय क्षेत्र के रेलवे जंक्शनों का 320 करोड़ की लागत से पुर्नविकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को अमृत भारत कार्यक्रम के तहत इन कार्यों का भूमि पूजन/ शिलान्यास करेंगे। यह कटनी के लिए गौरव की बात है। देश के 506 रेल्वे स्टेशनों के लिए अमृत भारत कार्यक्रम के तहत करोड़ो रूपये की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसी दिन खजुराहो- कटनी संसदीय क्षेत्र में सांसद बी.डी.शर्मा के प्रयासों से रेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार हेतु 332 करोड़ रूपये की लागत से चार रेल स्टेशनों के पुर्नविकास कार्य का शिलान्यास होगा।

कटनी के लिए मिली इतनी राशि

पूरे देश में खजुराहो संसदीय क्षेत्र के लिए सर्वाधिक राशि मंजूर की गई है। रविवार 6 अगस्त को कटनी जंक्शन के पुर्नविकास के लिए 30 करोड़ रूपये, कटनी साउथ के लिए 20.6 करोड़ रूपये और कटनी मुड़वारा जंक्शन के लिए 22 करोड़ रूपये की लागत से पुर्नविकास कार्य का शिलान्यास होगा। जबकि खजुराहो जंक्शन का 260 करोड़ रूपये की लागत से पुर्नविकास कार्य का शिलान्यास होगा। भाजपा मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि इस स्वीकृति पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन सोनी, विधायक गण संजय पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, केडीए अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक सहित सभी भाजपा जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्री वीडी शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Exit mobile version