कटनी के कन्हवारा की मुस्कान ने जीता मिस टीन इंडिया फर्स्ट रनरअप का खिताब

कटनी। कटनी के कन्हवारा की मुस्कान ने जीता मिस टीन इंडिया फर्स्ट रनरअप की खिताब। मुस्कान मौर्य ने मिस टीन इंडिया कम्पटीशन में फस्ट रनरअप का खिताब जीता। मुस्कान ने पूरे देश मे कटनी का नाम रोशन किया है। मुस्कान ने इस सफलता का क्रेडिट अपने माता पिता और गुरूजन को दिया है।

मालूम हो कि इससे पहले भी मिस टीन मध्यप्रदेश 2022 का खिताब हासिल कर अपने कटनी शहर का नाम रोशन किया ।

मिस टीन इंडिया का  आयोजन 30 सितम्बर 2023 को होटल हयात नई दिल्ली में  हुआ। जिसमें कटनी जिले के ग्राम कन्हवारा छैघरा की मुस्कान मौर्य जिनकी उम्र 18 वर्ष पिता संजय मौर्य ने मिस टीन इंडिया 2023 का फर्स्ट रनर अप का खिताब जीता।

जिसमें मिस्टर अनुराग सिंह (एन्ट्रप्रन्योर बिजनरी सोशलिस्ट) ने फर्स्ट रनर अप का क्राउन पहनाया
तथा मि. अंकित नागपाल (डायरेक्टर बैंग ऑन टारगेट (टी.आर.)) मीडिया सॉल्यूशन ने फर्स्ट रनर
अप की ट्रॉफी प्रदान की।

साथ ही आई.एफ.ए. मिस ग्लैमरस लुक के टाईटल से भी नवाजा गया। मुस्कान ने देश में मध्यप्रदेश के साथ-साथ कटनी का नाम भी रोशन किया। इसके पहले मुस्कान ने
मिस टीन मध्यप्रदेश आइकन इंडिया 2022 का खिताब भी जीत चुकी हैं।

मुस्कान को आइकॉन फिलर एकेडमी (आई.एफ.ए.) की ओर से एक साल की स्कॉलरशिप दी गई है। मुस्कान का मानना है कि सफलता की कोई लिमिट नहीं होती।सफलता का आसमान अनलिमिटेड है, बस खुद पर भरोसा रखिए की आप आसमान में उड़ सकते है।

Exit mobile version