katniLatest

कटनी का मिशन चौक बना कन्टेनमेट जोन, कांग्रेस नेता हुए हैं पॉजिटिव

कटनी। ढाई माह तक ग्रीन जोन बने रहे कटनी में अनलॉक 1 शुरू होते ही एक दो नहीं बल्कि 4 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

अच्छी बात यह है कि जो बच्ची पहली संक्रमित बनी वो अब ठीक है। मगर बच्ची के ठीक होते ही कटनी के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

IMG 20200610 WA0023

जिस क्षेत्र के उक्त कांग्रेस नेता निवासी हैं उंस इलाके को कन्टेनमेट क्षेत्र बना दिया गया है। कटनी के व्यस्ततम इलाके मिशन चौक को कन्टेनमेट क्षेत्र घोषित किया गया है।

पुलिस ने यहां आजाद चौक तथा मिशन चौक से आने जाने का रास्ता बंद कर दिया है। क्षेत्र की गलियों को भी ब्लॉक किया गया है डर है कि कांग्रेस नेता के परिजन तथा उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोग भी कोरोना पीड़ित न हों। लिहाजा उनकी पूरी सम्पर्क हिस्ट्री खंगाली जा रही है। आज मुनादी करा कर मिशन चौक इलाके को कन्टेनमेट बना दिया गया है।

Back to top button