Site icon Yashbharat.com

कटनी कलेक्टर ने चुनाव डियूटी हेतु सहमति देने वाले दिव्यांग कर्मियों की कर्तव्य परायणता को सराहा

01

कटनी। कटनी कलेक्टर ने चुनाव डियूटी हेतु सहमति देने वाले दिव्यांग कर्मियों की कर्तव्य परायणता को सराहा।  कटनी  विधानसभा चुनाव मंे ड्यिूटी से बचने शारीरिक अस्वस्थता, गंभीर बीमारी और पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का बहाना बनाकर चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए बहानेबाज कर्मचारियों -अधिकारियों का कलेक्ट्रेट कार्यालय का चक्कर लगाने का सिलसिला जारी है।

ऐसे में जिले के 40 दिव्यांग कर्मचारियों नें चुनाव ड्यिूटी हेतु स्व स्फूर्त सहमति देकर कर्तव्यपरायणता की नायाब नजीर पेश की है।

दिव्यांग कर्मियों ने मतदान हेतु डियूटी करने की सहमति देकर पेश किया मिशाल

लोकतंत्र के महापर्व में चुनाव ड्यिूटी कर चुनाव के महायज्ञ मे पूर्णाहुति देने जिले के 40 दिव्यांग कर्मियों ने चुनाव मतदान प्रक्रिया मे डियूटी हेतु सहमति प्रदान कर चुनाव की डियूटी से बचने का जतन करने वाले कर्मियों के लिए एक मिशाल बन गये है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने इन सभी दिव्यांग कर्मियों के चुनाव ड्यिूटी करने के हौसले, जज्बे और जोश की सराहना की है। उन्होने कहा कि मतदान कार्य में ड्यिूटी हेतु जिन 40 दिव्यांगों ने सहमति प्रदान किया है, उनमे 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता प्रतिशत वाले महिला एवं पुरूष दिव्यांग कर्मचारी शामिल है।

 

आयोग के निर्देश

 

भारत निर्वाचन आयोग के इस संबंध मे निर्देश स्पष्ट है कि दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारियों की डयूटी अपरिहार्य परिस्थितियों में ही निर्वाचन कार्य मंे ं लगाई जाए। लेकिन जिले के दिव्यांग कर्मियों द्वारा स्वयं डियूटी हेतु सहमति देकर निर्वाचन कर्मियों की कमी के संकट से जूझ रहे जिला प्रशासन को बडी राहत दे दी है।

 

मुरीद हुए कलेक्टर

 

कलेक्टर श्री प्रसाद ने कटनी जिले के दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भागीदारी की सहमति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव कार्य से ड्यिूटी कटवाने के लिए तरह-तरह के जतन और बीमारी आदि का बहाना बनाने वाले कर्मचारियों के लिए दिव्यांग कर्मचारियों ने कर्तव्य और दायित्व निभाने का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।

 

दिव्यांग जन बूथ

 

सभी चार विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुडवारा एवं बहोरीबंद में एक- एक के मान से जिले मे कुल 4 दिव्यांगजन बूथ बनाये जा रहे है । इनमें रिजर्व सहित मतदान दलों मे शामिल हाने वाले सभी कर्मचारी दिव्यांग रहेंगे। इस कार्य हेतु 20 दिव्यांग कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है।

 

इन दिव्यांग कर्मियों ने दी सहमति

 

नोडल अधिकारी मेनपावर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु जिन 40 दिव्यांग कर्मचारियों ने सहमति दी है उनमें से 20 की डियूटी दिव्यांगजन बूथ मे लगाई जायेगी। इनमें भैसवाही के सहायक शिक्षक पुष्पराज सिह बघेल, गुलवारा के रवि प्रसाद यादव, छहरी के वीरेन्द्र कुमार पटेल, बड़खेरा के राजकमल सिंह दहायत, बिलहरी के राजाराम सोनकर, पिपरिया परौहाके रमेत्री पाण्डेय, बिलहरी के शिवकुमार ठाकुर, कमलेश मिश्रा, विजय कुमार रजक, संगवारा के बारेलाल कनौजिया, खितौली के जयप्रकाश रैदास, करेला के सुशील कुमार त्रिपाठी, खितौली शाला के पुष्पेन्द्र कुमार सौंधिया, करेला के प्रमोद कुमार कोल, गइवास के राजकुमार मौर्य, छिंदहाई के संतोष विश्वकर्मा, ममारपटी के रामकृष्ण लोघी, करेला की ज्योति गर्ग, मझगवां के संदीप कुमार जैन, गुलवारा की भारती बसरानी, खैबर लाईन प्राथमिक शाला की स्वाति पाण्डेय, उपस्वास्थ्य केन्द्र गौरा के मगनलाल दाहिया, जन शिक्षा केन्द्र वेंकट वार्ड के मनीष दीक्षित, ढुढरी स्कूल की सुप्रिया तिवारी, और बिलहरी प्राथमिक शाला के प्रहलाद कुमार मिश्रा डियूटी करने सहमति देने वालों में शामिल है।

Exit mobile version