FEATUREDkatni

कटनी-इटारसी मेमू को सासंद दिखाएंगे हरीझंडी

कटनी। कटनी से इटारसी के बीच 8 अगस्त से शुरू होने वाली मेमू ट्रेन को वर्चुअल रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा कटनी खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सांसद वीडी शर्मा ने इस ट्रेन के प्रारम्भ करने हेतु सुझाव दिया था। सांसद श्री शर्मा ने जबलपुर जोन कार्यालय को इस ट्रेन के परिचालन हेतु आवश्यकता जताई थी। श्री शर्मा ने ट्रेन से प्रतिदिन आने जाने वाले यात्रियों को होने वाली सुविधा की जानकारी दी थी।

कटनी से सिहोरा, जबलपुर, नरसिंहपुर, गोटेगांव, गाडरवारा आदि स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों की सहूलियत के लिए ट्रेन का परिचालन करने का सुझाव दिया था।

 

Back to top button