Site icon Yashbharat.com

कई जगहों पर EVM खराब, कांग्रेस प्रत्याशी दीपा नहीं डाल पाईं वोट

2018 3image 07 51 262947685evmcounting ll

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग जारी है। पहले चरण की तरह इस बार भी ईवीएम खराबी की सूचनाएं आ रही हैं। छत्तीसगढ़, महाष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम की खराबी से वोटिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी। पश्चिम बंगा के रायगंज में तो कांग्रेस प्रत्याशी दीपा दासमुंशी वोट नहीं डाल पाईं। यहां के इस्लामपुर हिंदी स्कूल मतदान केंद्र 29/134 पर वोटिंग समय पर शुरू नहीं हो सकी है। महाराष्ट्र के लातूर में हरंगुल पोलिंग बूथ पर समय पर मतदान शुरू नहीं हो सका। हालांकि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने तत्काल ईवीएम बदली या तकनीकी खामी दूर करने की कोशिश की है। मालूम हो, लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 91 सीटों पर 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। तब भी बड़ी संख्या में ईवीएम खराबी के मामले सामने आए थे। इसी कारण आंध्रप्रदेश में कई पोलिंग बूथ पर देर रात तक वोटिंग होती रही थी। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे मुद्दा बनाया था और चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर वोटिंग हो रही है। कांकेर लोकसभा सीट के मतदान केंद्र क्रमांक 68 प्राथमिक शाला कंकालीन पारा में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण मतदान समय पर शुरू नहीं हो सका। एक मशीन के खराब होने के बाद दूसरी मशीन लगाई गई लेकिन वह भी खराब निकली। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं इसी सीट के संजय नगर वार्ड प्राथमिक शाला केंद्र क्रमांक 50 में ईवीएम मशीन में खराबी आने के कारण समय मतदान शुरू नहीं हो सका है।

Lok Sabha Election 2019: पूनम सिन्हा ने लखनऊ से भरा नामांकन, सपा ने बनाया है उम्मीदवार
यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र के बीड़ में डीएम एके पांडे ने बताया कि पांच स्थानों पर ईवीएम में खराबी आई थी, जिसे तुरंत सुधार लिया गया और बिना किसी विलंब के मतदान शुरू हो गया।

Exit mobile version