jabalpur

ओएफके चार्जमेन चोरी से सामान ले जाते दबोचा गया, शरीर में बांध कर ले जा रहा था सामान

जबलपुर । एक और जहां आयुध निर्माणियों को बचाने के लिए कर्मचारी एकजुट होकर संघर्ष के मैदान में हैं उसका अस्तित्व बचाने के लिए जी जान से लगे हुए हैं ,वहीं कुछ एक कर्मचारी अपने तथाकथित स्वार्थ को लेकर निर्माणी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

ओएफके में रात्रि पाली में था

इसी कड़ी में आयुध निर्माणी खमरिया में एक चार्ज मेंन जो रात्रि पाली में था। छुट्टी के दौरान गेट नम्बर7पर सुबह घर जाते समयअपने शरीर में बांधे सात ज्वाइन्टर ले आते हुए पकड़ा गया। इस घटना के बाद से कर्मचारियों में रोष और क्षोभ है ।

उनका कहना है कि हम लोग फैक्ट्री को बचाने के लिए संघर्षरत हैं नए-नए जतन कर रहे हैं वहीं कुछ लोग फैक्ट्री को बदनाम करने के लिए ऐसा कृत्य कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ही सेक्शन में कार्यरत चार्जमेन विनोद गौ? जो अपने शरीर में सात ज्वाइनटर बांधे हुए जा रहा था ।

जब वह गेट नंबर 7 के समीप से गुजर रहा था तभी सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों पर उसकी नजर पड़ी ।नजर पड़ते ही रक्षा कर्मचारी भांंप गए और उन्होंने चार्ज मेन विनोद गौ? को रोक कर तलाशी ली। मिली जानकारी के अनुसार उसके शरीर में सात ज्वाइन्टर बंधे हुए थे लोगों ने बताया कि मुश्किल से 100 रुपए का जॉइंटर बाजार में मिल जाता है।

इस प्रकार के कृत्य उसकी मानसिकता को दर्शाते हैं । जो ना केवल निर्माणी के कर्मचारियों की छवि खराब करते हैं अपितु अपना और अपने परिवार का भविष्य खराब कर रहे हैं। बहर हाल सुरक्षा विभाग ने चार्जमेन मे विनोद गौड़ से सामान जप्त कर कार्यवाही पूरी कर महाप्रबंधक के पास अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित दी है।

 

Leave a Reply

Back to top button