jabalpur

ओएफके-कर्मचारी नेताओं ने घेरा प्रशासनिक भवन, शाम को जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

जबलपुर । आयुध निर्माणी खमरिया में ओवर टाइम की मांग के साथ संयुक्त महाप्रबंधक द्वारा की गई अभद्रता के मामले सोमवार को हुई वार्ता के बाद कोई हल नही निकला। जहां अधिकारी ने अब तक अभद्रता के लिए माफी नहीं मांगी है। वहीं काम होने के बावजूद साप्ताहिक कार्य दिवस 54 घंटे की मांग भी स्वीकार नहीं की गई।

ओएफके में नहीं बनी बात, प्रभारी ने हाथ खड़े किए

निर्माणी के अस्थायी प्रभारी अधिकारी बीपी मिश्रा ने ओवरटाइम स्वीकृति न देने की मजबूरी बताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक कर्मचारी प्रशासनिक भवन का घेराव किये रहे। सभी यूनियनों ने निर्णय लिया हैकि आज शाम 5 बजे जीएम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ओवरटाइम के मुद्दे को लेकर सभी कर्मचारी संगठनों के नेता एजीएम हालदार के पास पहुंचे थे। जहां उनके कार्यालय में संयुक्त महाप्रबंधक ए के अग्रवाल पूर्व से ही बैठे थे।

मामला संयुक्त महाप्रबंधक से संबद्घ न होने के बावजूद उन्होंने हस्तक्षेप करते हुए कर्मचारी नेताओं से अभद्रता कर उनका वीडियो बनाने लगे। इस बात को एजीएम हालदार ने भी गलत माना और उन्हें अपने कार्यालय से जाने का निर्देश दिये।इसके बाद हुई चर्चा में कोई हल नहीं निकला तो पुनः जीएम कार्यालय का घेराव किया। शाम 5 बजे प्रभारी अधिकारी ने कम्रचारी नेताओं को बुलावा दिया।

चर्चा के बाद 54 घंटे कार्यदिवस स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। किंतु इसका कोई आदेश जारी न होने से निर्माणी के सारे कर्मचारी नाराज हो गये और प्रशासनिक भवन का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रभारी अधिकारी ने चर्चा के दौरान कहा कि 54 घंटे स्वीकृत करने का अधिकार महाप्रबंधक को है। आज शाम को महाप्रबंधक आने के बाद ही कोई निर्णय होगा। इस पर सभी संगठनों के नेताओं ने शाम 5 बजे जीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की।

कर्मचारी नेता अरुण दुबे, रामप्रवेश अजय तिवारी, अर्नवदास गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, प्रेमलाल सेन, अनिल अग्रवाल, सुकेश दुबे, दीपक सोनी, शरद अग्रवाल, कार्य समिति वाइस चेयरमैन अजय चौहान, के वी एस चौहान, राजेन्द्र चौरसिया, आनन्द शर्मा, राकेश पासवान, हरिहर मीणा, ऋषि राम, पप्पू लाल झारिया, राकेश शर्मा एवं रूपेश पाठक आदि ने कहा कि अभद्रता करने वाले अधिकारी को शीघ्र हटाया जाये और काम के लिए 54 घंअे ओटी के लिए आज शाम वेस्टलैण्ड स्थित जीएम कार्यालय का घेराव की घोषणा की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply