FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

ओंकारेश्वर में मनाई वैवाहिक वर्षगांठ, CM शिवराज ने जीवन संगनी साधना को यूं दी बधाई

CM शिवराज सिंह चौहान की आज विवाह वर्षगांठ है। उन्होंने ट्वीट करके अपनी जीवनसंगिनी साधना सिंह को विवाह वर्षगांठ की शुभकामना दी साथ ही एक फेसबुक रील शेयर की।

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह प्रदेश के मुखिया होते हुए बेहद पारिवारिक भी हैं। हर साल विवाह की वर्षगांठ के साथ वे करवा चौथ भी पत्नी के साथ उत्साह से मनाते हैं। इस दिन साधना सिंह चौहान पति शिवराज सिंह की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना करते हुए व्रत रखती है। रात में चांद दिखने पर वे करवा चौथ का व्रत तोड़ती है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में है। उन्होंने वहां दर्शन और पूजा आदि की। मुख्यमंत्री ने ओंकारेश्वर प्रवास के दौरान यहां आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना का निर्माण कार्य देखा। इस अवसर पर स्वामी चिदानंदजी महाराज, चिन्मय पंड्या, गुरु माँ आनंदमूर्ति, कमलेश पटेल दाजी, मनोज मुंतशिर, मकरंद परांजपे, अद्वैता काला, विक्रम संपत, विजय मनोहर तिवारी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने महाकाल-ओंकारेश्वर मेगा आध्यात्मिक कॉरिडोर के हिस्से के रूप में विकसित होने वाले एकात्म धाम की प्रगति की समीक्षा भी की।

Back to top button