राष्ट्रीय
ऑनर किलिंग : प्रेम विवाह करने जा रही युवती को पिता और भाई ने जिंदा जलाया

खंडवा/खालवा। खालवा तहसील के ग्राम चैनपुर सरकार में शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे परिवार की मर्जी के बिना प्रेम विवाह करने जा रही युवती को उसके पिता और भाई ने घर के आंगन में केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। घटना को ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।








