Site icon Yashbharat.com

ऑटो चालक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, जावरा मेंदो गिरफ्तार

Rape Cases

भोपाल। जावरा में एक के बाद एक फिर नाबालिग से दुष्कर्मका मामला सामने आया है.पुलिस ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को एक मुख्य आरोपी और एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया है. घटना ताल नाका क्षेत्र की है,जहां आरोपी शाहरुख़ ने एक 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म किया.

आरोप है कि ऑटो चालक शाहरुख ने पीड़िता और उसकी बहन को धार्मिक स्थल पर छोड़ने के लिए ऑटो में बैठाया लेकिन थोड़ी ही दूरी पर पीड़िता की बहन को ऑटो से उतार दिया.

आगे चलकर आरोपी ने अपना ऑटो अपने एक साथी आशु को सौंप दिया और नाबालिग को सुनसान इलाके में खींच कर ले गया और वहां ले जाकर उससे दुष्कर्म किया. आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता किसी तरह अपेन घर पहुंची.

वहां उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने जावरा थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया.पुलिस ने आरोपी शाहरुख़ और उसके दोस्त आशु को गिरफ्तार कर लिया है. जावरा शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. विदित हो कि इसी थाना क्षेत्र में कल भी एक 9 वर्षीय नाबालिग से उसके पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया था.

Exit mobile version