एहतियातन कटनी के कैमोर में टोटल लॉक डाउन

IMG 20200406 WA0046

कटनी। जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा में आज से अगले आदेश तक टोटल लॉक डाउन किया गया है। यह लॉक डाउन पूरी तरह से दुकानों को बन्द करने तथा एहतियातन किया गया है।

देर शाम कैमोर में टोटल लॉक डाउन की उद्घोषणा करा दी गई। सूत्रों के अनुसार कैमोर में कुछ रोज पहले भोपाल से आये एक परिवार के सस्पेक्टेड होने के चलते यह लॉक डाउन किया गया है। इस परिवार का आज परीक्षण किया गया तथा जबलपुर रिपोर्ट भेजी गई जो कल मिलने की सम्भावना है। हालांकि प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की चिंता नहीं करते हुए लॉक डाउन का पालन करने की अपील की है।