एमपी में 8वीं गणित का पेपर हुआ आउट, अब 23 मार्च को होगी परीक्षा
उज्जैन। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों को सूचना भेजी गई. जिसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक लोकेश कुमार जाटव ने गणित विषय की परीक्षा को निरस्त करने के आदेश जारी किए.
जानकारी के मुताबिक, शहर में 12 मार्च को एक अज्ञात शिकायतकर्ता ने मीडिया को यह पेपर भेजकर पेपर को लीक करने के आरोप लगाए थे. बेनामी शिकायतकर्ता की और से भेजे गए पेपर का जब मिलान किया गया तो वह असली पेपर निकला.
जिला शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों को सूचना भेजी गई. जिसके बाद राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक लोकेश कुमार जाटव ने गणित विषय की परीक्षा को निरस्त करने के आदेश जारी किए.
पेपर लीक मामले में प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र भेजा गया है. साथ ही परीक्षा की संशोधित तारीख भी दी गई है. अब यह परीक्षा 23 मार्च को आयोजित करवाई जाएगी.
राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से नया प्रश्न पत्र जिला शिक्षा अधिकारी के ईमेल पर भेजा जाएगा.जिला शिक्षा अधिकारी इस पेपर की प्रिंटिंग करवाकर जिले के सभी स्कूलों में इसका वितरण करवाया जाएगा.
पेपर निरस्त होने के कारण जिले के 8वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को आज परेशान होना पड़ा, इधर पेपर लीक होने के बाद जिले के सभी स्कूलों से पेपर जमा करवा लिए गए.

