Site icon Yashbharat.com

एमपी के पूर्व CM अर्जुन सिंह की पत्नी पहुंचीं कोर्ट, बेटे अजय सिंह पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

saroj singh

नेशनल डेस्‍क। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्र में कांग्रेस की नरसिंहाराव सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के परिवार में आपसी खींचतान कई सालों से चलती आ रही है

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पत्नी 84 वर्षीय सरोज सिंह भोपाल कोर्ट पहुंच गई हैं. उन्होंने बेटे अजय सिंह और अभिमन्यु सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा और संपत्ति से बेदखली का आरोप लगाया है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र में कांग्रेस की नरसिंहाराव सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय अर्जुन सिंह के परिवार में आपसी खींचतान कई सालों से चलती आ रही है.

अर्जुन सिंह के बेटों के ऊपर कई बार आरोप लग चुका है कि सरोज सिंह और उनकी बेटी वीणा सिंह की परिवार में अनदेखी की जाती रही है. इस मामले में अभी तक उनके बेटों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन उनकी मां सरोज सिंह कोर्ट पहुंचीं हैं.

अर्जुन सिंह और सरोज के दो बेटे और एक बेटी हैं. उनके छोटे बेटे अजय सिंह चुरहट से विधायक हैं और मध्य प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष हैं. अर्जुन सिंह की इकलौती बेटी वीना सिंह सीधी से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं.  अर्जुन सिंह के बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह राजनीति से दूर बेंगलुरु के बिजनेसमैन हैं. वहीं, अजय सिंह के बेटे अरुणोदय सिंह बॉलीवुड में सक्रिय हैं.

Exit mobile version