katni

एनकेजे में हुई घटना, मौके पर पहुंची पुलिस

कटनी। मानसिक रूप से विक्षिप्त एक 38 वर्षीय युवक ने बीती रात अपने घर पर चाकू से गला काटकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे एनकेजे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर एनकेजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस मर्ग दर्ज कर जांच कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एनकेजे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाला 38 वर्षीय जागेन्द्र पिता भगवान दास वर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त है। कल बुधवार की रात उसने अपने कमरे में चाकू से पहले हाथ की नसें काटी और बाद में चाकू से गला काट लिया। शरीर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। आज सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी एनकेजे पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और लाश बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई। पुलिस ने परिजनों ने घटना के संबंध में पूछताछ की। जिससे यह बात सामने आई कि जागेन्द्र पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जिससे वह अजीब-अजीब हरकत करता था और इसी परेशानी के चलने उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक माह पहले भी मृतक ने जहर पीकर मौत को गले लगाने का प्रयास किया था।

Leave a Reply

Back to top button