Site icon Yashbharat.com

एक साल से कॉलेज में हो रही थी रैगिंग, छात्र ने रिश्तेदार के घर में किया सुसाइड

Yash Pathe

भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक छात्र ने रैगिंग से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि छात्र के साथ कॉलेज में पिछले एक साल से रैगिंग हो रही थी. वह भोपाल में एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ता था.

दरअसल, छात्र भोपाल के लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज में पढता था. और पिछले एक साल से रैंगिंग का शिकार था. कॉलेज में पिछले एक साल से रैगिंग हो रही थी. छात्र इससे परेशान रहता था. इसी परेशानी के चलते छात्र ने बैतूल में रिश्तेदार के घर पर फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली.

यश पाठे बैतूल का रहने वाला था. और वह बुधवार को ही भोपाल से बैतूल लौटा था. उसके पिता आमला में डॉक्टर हैं. घटना के बाद रिश्तेदारों ने यश के परिजनों को जानकारी दी.


घटना की खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि भोपाल के कॉलेज में हुई रैगिंग की घटना की भी जांच की जा रही है. और छात्र यश के दोस्तों से भी करने की कोशिश की जा रही है.

Exit mobile version