अजब गजबराष्ट्रीय

जब लोगों के साथ फुलकी खाते दिखे पुलिस अधिकारी, कलेक्टर ने कहा…

न्‍यूज डेस्‍क।  गुजरात में उत्तर भारत के लोगों के खिलाफ हो रही हिंसा से दहशत का माहौल है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अपील के बावजूद गुजरात से उत्तर भारतीयों का पलायन जारी है। वहीं, इसी बीच गैर गुजराती लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए गुजरात पुलिस ने एक नई पहल की है।
policewale


दरअसल, मुख्य सचिव जेएन सिंह ने प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को हिंदी भाषी लोगों के पास जाकर उनमें भरोसा कायम करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत अरवल्ली जिले के कलेक्टर एन नागराजन ने पुलिस अधीक्षक मयूर पाटिल शनिवार को एक उत्तर भारतीय वेंडर के पानी-पूरी स्टॉल पर पहुंचे, जहां सभी पुलिस अधिकारियों ने पानी-पूरी का स्वाद लिया।fulki

गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया में कुछ तस्वीरें सांझा कर लोगों में विश्वास कायम करने की कोशिश की है। एसपी मयूर पाटिल ने बताया कि अरावल्ली से उत्तर भारतीयों का पलायन रोकने के लिए हमने उन्हें यहां सुरक्षा दी है। हम यहां उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आए हैं कि वे बिना किसी भय के अपना बिजनेस जारी रखें।

वहीं अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और अन्य प्रभावित जिलों के कलेक्टरों ने भी प्रवासी आबादी वाले इलाकों का दौरा कर प्रवासियों के साथ समय कुछ समय बिताया और उनकी समस्याओं को जाना। बता दें कि गुजरात में हाल ही में एक 14 महीने की बच्ची से रेप के मामले में बिहार के एक युवक को पकड़ा गया था। इस घटना के बाद राज्य के लोगों में बढ़े गुस्से ने हिंसा का रूप ले लिया, जिसकी वजह से उत्तर भारतीयों पर हमले हो रहे हैं।

Leave a Reply

Back to top button