Site icon Yashbharat.com

एकता कपूर का बड़ा बयान- काम पाने के लिए एक्टर्स भी बनाते हैं प्रोड्यूसर्स से संबंध

ekta kapoor

इंडियन टेलिविजन और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी शख्सियत एकता कपूर ने कास्टिंग काउच पर बहुत बड़ा बयान दिया है।ekta kapoor

एकता कपूर ने कहा है कि यहां बहुत से प्रोड्यूसर्स हैं जो काम देने के नाम पर यौन शोषण करते हैं लेकिन ऐसे एक्टर्स की भी कमी नहीं है जो काम पाने के लिए प्रोड्यूसर्स के साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप बनाते हैं। एकता कपूर का ये बयान हार्वे वेइंस्टीन के यौन शोषण मामलों पर पूछे सवाल के बाद आया है। बता दें, वाइंस्टीन पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। इसे लेकर दुनियाभर में पिछले साल बाकायदा #Metoo कैंपेन भी चला था।

हाल ही में एक इवेंट में पहुंचीं एकता कपूर ने कहा, ‘इंडस्ट्री में कई ऐसे प्रड्यूसर्स हैं जो अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल कर ऐक्टर्स का यौन शोषण करते हैं। हालांकि, कई ऐसे ऐक्टर्स भी हैं जो काम के लिए अपनी सेक्शुअलिटी का इस्तेमाल करते हैं। कहानी के दो पहलू होते हैं लेकिन लोग अक्सर दूसरे पहलू पर बात नहीं करना चाहते हैं।’

एकता कपूर ने ये भी कहा, ‘इस इंडस्ट्री में दो तरह के लोग हैं। हमेशा से यह माना जाता रहा है कि पावरफुल इंसान ही छोटे और उभरते एक्टर का फायदा उठाता है लेकिन यह सच नहीं है। कई बार लोग काम के लिए अपना सेक्शुअली यूज करवाते हैं लेकिन एक निर्माता अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा अलग रखता है।’

Exit mobile version