एएलपी को पदोन्नती अगले माह: कई मांग मंजूर
जबलपुर नगर संवाददाता। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में वेस्ट.सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन की स्थायी वार्ता तंत्र पीएनएम की बैठक में यूनियन की कइ महत्वपूर्ण मांगों को रेल प्रशासन ने मंजूर कर लिया है जिसमें मंडल के सहायक लोको पायलट एएलपी को अगले माह दिसम्बर में वरिष्ठ एएलपी के पद पर पदोन्नती आदेश जारी होगा साथ ही सिग्लन एंड टेलीकम्युनिकेशन एसएंडटी विभाग के कर्मचारियों की मांगों को भी मान लिया गया है वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने 15 व 16 नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय स्थाई वार्ता तंत्र पीएनएम मीटिंग में कई मुद्दे उठाते हुए उनके निराकरण की मांग की गईण् दो दिन चली पीएनएम में कई फैसले लिए गए हैंण् पीएनएम मीटिंग में डीआरएम डॉण् मनोज सिंहए एडीआरएम अंजू मोहन पुरियाए सुधीर सरवरिया वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुप्रकाशए सभी विभागीय प्रमुख सहित यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे
यूनियन ने यह मांग उठाई
पमरे एम्पलाइज यूनियन के मंडल सचिव नवीन लिटोरिया ने बताया कि यूनियन ने 2 चाबीदार व 2 पेट्रोलमैन चलाए जाने ओवरटाइम भत्ता के भुगतान में विलंम्बन ट्रैकमैनों को रैनकोटए जूतेए विंटर जैकेट टूल बैग व अन्य सामानों की सप्लाई किए जाने 8वीं पास भर्ती कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से 18000 रुपए बेसिक एरियर्स दिए जानेए 3 वर्ष सेवा शेष वाले कर्मचारियेां को वेटेड सेवा पुस्तिका की छायाप्रति दिए जाने सभी आईओडब्ल्यू ाके रेलवे आवास के मेंटेनेंस हेतु किराए पर पिकअप वैन उपलब्ध करानेए टिकिट चैकिंग स्टाफ के रेस्ट हाउस में सुधारए छिवकी में रिलीव कराने व सिंगरौली में किराए पर होटल में ठहरानेए रेल आवासों की जर्जर हालत में सुधार करनेए मदनमहल स्टेशन को पिंक स्टेशन बनाए जानेए पीपीसी कोर्स में रिस्ट्रक्चरिंग करने ब्रिज कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने सतना गार्डों का मेल लिंक लागू किए जाने सहित अन्य मुद्दे उठाए गएए जिन पर डीआरएम व अन्य अधिकारियों ने 31 दिसंबर के पूर्व ही हल करने व लागू करने का निर्णय दिया।
कई मांगों को यूनियन ने कराया मंजूर
यूनियन के मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि यूनियन ने पीएनएम के एजेण्डा पर कई निर्णय कराए गए सहायक लोको पायलट से वरिष्ठ सहायक लोको पायलट में पदोन्नति दिसंबर में की जाएगीण् एसएण्डटी कर्मचारियों के लिए 36 आरओए 7 सौ टूल बैग व 1170 सेफ्टी जैकेट की खरीदी की जा रही है जिसे शीघ्र वितरीत किया जाएगाण् हाउबाग रेल कालोनी के रेल आवासों के सुधार हेतु 60 लाख स्वीकृत कराए गए।

