उम्‍मीदवार रख लें यह सूची: जिला निर्वाचन कार्यालय ने तय की खर्च की दरें, चुनावी समोसा पांच रुपये, तो 1 कप काफी की कीमत 10 रुपये

Chunav 2023 In MP: उम्‍मीदवार रख लें यह सूची: जिला निर्वाचन कार्यालय ने तय की खर्च की दरें, चुनावी समोसा पांच रुपये, तो 1 कप काफी की कीमत 10 रुपये।  विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए चुनाव लड़ना होगा। प्रचार प्रसार के कार्य में लगे कार्यकर्ताओं को नाश्ता या भोजन कराने के एवज में कितनी राशि उम्मीदवारों के खाते में जुड़ेगी जिला निर्वाचन कार्यालय ने यह भी तय कर दिया है। मसलन कार्यकर्ताओं को भोजन या नाश्ता कराने,चाय व काफी पिलाने के एवज में कितनी राशि खर्च करनी है यह भी तय कर दिया है। एक नग समोसा पांच रूपये,एक कप चाय पांच रुपये व एक कप काफी की कीमत 10 रुपये के हिसाब से चुकानी होगी और इसी के अनुसार चुनावी खर्च की जानकारी भी उम्मीदवारों को व्यय प्रेक्षक के सामने पेश करनी होगी।

प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं को भूख लगती है तब एक थाली सादा भोजन कराने के एवज में 60 रुपये के हिसाब से उम्मीदवारों के खाते में चुनावी खर्च की राशि जुड़ेगी। कार्यकर्ताओं या फिर मतदाताओं के मानमन्नौवल के दौरान जलेबी,मिक्चर,आलू पोहा,कटलेट,बड़ा,ढोकला,कचौड़ी खिलाना पड़ता है तो उसी हिसाब से खर्च की राशि भी जोड़नी होगी।

समोसा के साथ मटर और आलू गुंडा के साथ मटर खाने वाले कार्यकर्ताओं का पैसा होटल में आप जितना भी भुगतान करें,जिला निर्वाचन आयोग ने जो राशि तय की है उसके अनुसार खर्च का हिसाब देना होगा। स्टार प्रचारकों के अलावा गांव में होने वाली चुनावी सभाओं के लिए मंच बनाने,सभा स्थल में कुर्सियां बिछाने से लेकर दरी बिछाने और स्पीकर लगाने सहित अन्य सामानों की कीमत भी तय कर दी गई है। एक नग कुर्सी से लेकर मंच बनाने के लिए लगने वाले तखत सहित अन्य सामान का किराया तय कर दिया है। उम्मीदवार बाजार भाव के हिसाब से किराया भंडार वाले को भुगतान कितना भी करें,जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तय की गई राशि के अनुसार हिसाब देना होगा।

 

जिला निर्वाचन कार्यालय ने तय किया किराया

Exit mobile version