Coronaमध्यप्रदेश

उमरिया जिले में पहला कोरोना पाजिटिव केस मुंबई से आया था श्रमिक

 उमरिया। अब तक ग्रीन जोन बने उमरिया जिले में आज एक पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। यह पॉजिटिव मुम्बई से आया एक प्रवासी श्रमिक है।

उमरिया जिले में एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला है। यह अप्रवासी मजदूर भौतेरा निवासी गोपाल सिंह बुधवार को उमरिया आया था, जिसे जिला मुख्यालय उमरिया में बनाये गये क्वरांटाइन सेन्टर में रखा गया है, उसका सैम्पल आई एम सी आर जबलपुर जांच हेतु भेजा गया था जहाँ से रिपोर्ट पाजिटिव मिली है ।

जिला प्रशासन हाई एलर्ट पर आ गया है जिला प्रशासन व्दारा क्षेत्र को सील कर दिया गया है, संबंधित व्यक्ति के संपर्क में कौन कौन से लोग था उनका पता लगाया जा रहा है।

Back to top button