Site icon Yashbharat.com

उपहार विवाद के चलते जीजा ने मारी गोली

6a00e54ee06170883401bb087cfc05970d

ग्वालियर : बहन की ससुराल में विवाद सुलझाने के लिए बात करने आए साले पर जीजा ने फायरिंग कर दी। गोली साले के जांघ में लगी, जबकि डंडा मारकर सास का सिर फोड़ दिया। घटना बुधवार दोपहर नारायण विहार कॉलोनी गोला का मंदिर में दोपहर एक बजे की है। घटना के बाद जान बचाकर भागे घायल गोला का मंदिर थाने पहुंचे। घायल को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसे जांच में गोली लगने की पुष्टि हुई है। हमलावर फिलहाल फरार है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

मऊ जमाहर गांव निवासी 17 वर्षीय विशाल लोधी की बहन नीलम की शादी दिसंबर 2017 को गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी निवासी कल्याण सिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी में दोनों पक्षों की बात के आधार पर उपहार और खर्च किया गया था, लेकिन अभी कुछ दिन पहले नीलम को उसके पति ने घर से निकाल दिया था। जब विशाल व उसके परिजन ने बात की तो कल्याण ने उन्हें घर पर बात करने के लिए बुलाया। विशाल, उसकी मां धन्तीबाई, बड़ा भाई प्रदीप लोधी, बहन को लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। यहां बात शुरू होती उससे पहले ही विशाल को उसका जीजा गालियां देने लगा विरोध किया तो 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। कल्याण ने कट्टे से गोली चलाई जो विशाल के जांघ पर आकर लगी। साथ ही डंडे से हमला कर धन्तीबाई का सिर फोड़ दिया।

Exit mobile version