jabalpur

उत्तर मध्य से कांग्रेस ने की विनय सक्सेना के नाम की घोषणा

जबलपुर। कांग्रेस ने उत्तर मध्य से आज विनय सक्सेना के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस चुनाव समिति ने गुरुवार शाम 17 नामों की लिस्ट जारी कर दी, जिसमें तमाम संभावनाओं को दरकिनार करते हुए विनय सक्सेना के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी। पार्टी के इस अप्रत्याशित फैसले ने सभी को हैरत में डाल दिया। गौरतलब है कांग्रेस ने जबलपुर की 7 विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा पूर्व में ही कर दी थी। लेकिन उत्तर मध्य विधानसभा सभा को लेकर पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही थी। और इस विधानसभा क्षेत्र को लेकर शहर में रोचकता का आलम था। लेकिन पार्टी के इस निर्णय से विवाद भी जन्म लेंगे, विनय सक्सेना पर बाहरी नेता होने का आरोप लगने की भी संभावना प्रबल होती दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय सशक्त दावेदारों के बावजूद इस घोषणा से नेताओं की अनदेखी करना कहीं पार्टी को भारी न पड़े और वर्तमान परिस्थितियों के चलते तोहफे में मिल रही जीत कहीं हाथ से फिसल ना जाए।

Leave a Reply

Back to top button