jabalpur

उत्तर-मध्य विधानसभा का चुनावी माहौल अब त्रिकोणीय

जबलपुर। उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र का चुनावी माहौल अब त्रिकोणीय होता जा रहा है, जहां पर कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना, भाजपा से शरद जैन के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धीरज पटैरिया, जिन्होने अपने प्रचार के माध्यम से इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
लम्बे समय से भाजपा का गढ़ रह चुकी उत्तर-मध्य विधानसभा सीट को हथियाने के लिए जहां कांग्रेस ने एक नया व उर्जावान प्रत्याशी विनय सक्सेना चुनाव मैदान में उतार दिया है तो दूसरी ओर निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सामने आए धीरज पटैरिया ने युवाओं को अपने साथ जोड़कर चुनावी माहौल ही बदल दिया है। त्रिकोणीय संघर्ष के बीच चल रहे तूफानी जनसंपर्क में सभी प्रत्याशियों क ो मतदाताओं का आशीर्वाद मिल रहा है। मतदाता सिर्फ आशीर्वाद दे रहा है लेकिन अभी तक उसने अपना मत गुप्त ही रखा है, मतदाताओं की खामोशी कुछ नया अफसाना कह रही है, जो आने वाले दिनों में ही पता चल सकेगा, क्योंकि अभी तक मतदाता अपने अपने गणित बिठा रहा है कि तीनों प्रत्याशियों में कौन मजबूत है, कौन उनके हितों की रक्षा करेगा, किसके पक्ष में मतदान करना है, क्योंकि मतदाता यह बात भी अच्छी तरह से जानता है कि चुनाव खत्म होने के बाद उनकी ओर मुड़कर देखने वाला कोई नहीं होगा।
खासतौर पर उत्तर-मध्य विधानसभा जहां पर मतदाताओं को अपनी दुख तकलीफ, परेशानियों का अकेले ही सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह मौका मतदाताओं को मिला है और वे अपने सारे समीकरणों को बिठाकर ही चुनाव मैदान में खड़े प्रत्याशियों को अपना मत देगें। इधर धीरज ने भी चुनाव मैदान में उतरकर मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है, इसके बाद से ही मतदाताओं के वोट अब बट चुके है, इन बटे हुए वोटों के बीच अब कौन जीत का सेहरा पहनेगा कौन नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply