jabalpur

उत्तर मध्य मे कांग्रेस की खीर में कहीं नींबू न निचोड़ दे सौरभ शर्मा

जबलपुर। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही आशंका व्यक्त की जा रही थी कि कांग्रेस के इस निर्णय को लेकर विवाद उठ सकते हैं। जो अब जमीनी स्तर पर दिखाई भी देने लगे हैं। क्षेत्र में लगातार मेहनत कर अपनी सशक्त दावेदारी कर रहे सौरभ नाटी शर्मा ने पार्टी के इस निर्णय से निराश होकर अपनी अलग राह बनाने का फैसला कर लिया है। जिसको लेकर उन्होंने उत्तर मध्य विधानसभा के सभी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया। मंथन के बाद यह निर्णय लिया गया कि सौरव शर्मा कल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन फॉर्म भरेंगे। बहरहाल जो कुछ भी हो कांग्रेस के इस निर्णय ने बैठे-बिठाए विवादों को न्योता दिया है। क्षेत्र में अच्छे दावेदारों के बावजूद पैराशूट नेता की घोषणा से जो परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं वो अभी कई और विवादों को जन्म देगी।

Leave a Reply

Back to top button