Site icon Yashbharat.com

उत्तरप्रदेश: दूध के बंद पैकेट में निकला मरा हुआ चूहा

2018 3image 16 02 3859732242 ll

फतेहपुरः यूपी के फतेहपुर में शुद्ध दूध की डेयरी के 10 रुपए वाले दूध के बंद पैकेट में मरा हुआ चूहा निकलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूध में चूहा मिलने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।

ग्राहक मो. फरहान का आरोप है कि शहर के ज्वालागंज इलाके में चाय की दुकान चलाने वाले अच्छे की दुकान से उसने 10 रुपए के दूध का पैकेट लिया था। जब उसने घर ले जाकर दूध खोलकर देखा तो उसके अंदर से चूहा निकला। फरहान ने इसकी शिकायत दुकानदार से की। दूध के पैकेट में चूहा मिलने की सूचना के बाद दुकानदार ने कंपनी को पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन कंपनी के किसी भी अधिकारी ने इस मामले में कोई बात नहीं सुनी।

वहीं इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रिजेंद्र शर्मा कहना है कि इस तरह की किसी भी कंपनी ने शहर में दूध बेचने का लाइसेंस नहीं ले रखा है। जो भी कंपनी दूध बेच रही है वो अवैध है। ऐसे में उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि यह कंपनी पूरे जिले में दूध की सप्लाई करती है पर इसकी भनक विभागीय अधिकारियों को नहीं है।

Exit mobile version