FEATURED

उड़ान के दौरान ही बंद हो जा रहे थे इंजन, इंडिगो की 47 फ्लाइट्स रद्द

नई दिल्‍ली। विमानन नियामक डीजीसीए ने इंडिगो और गो एयर को 11 ए 320 नियो विमानों की उड़ानों को तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है. इस कारण इंडिगो को आज अपनी 47 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी हैं.

yashbharat

कंपनी की तरफ रद्द की गई फ्लाइट्स में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु, पटना, श्रीनगर, भुवनेश्वर, अमृतसर और गुवाहाटी की फ्लाइट्स शामिल हैं. अचानक रद्द की गई इन फ्लाइट्स के कई मुसाफिरों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है.

दरअसल इन विमानों में एक खास सीरीज़ के प्रैट एंड व्हिटनी इंजन लगे हैं, जिनमें उड़ान के दौरान ही बंद होने की शिकायत आ रही थी. बीते एक महीने से भी कम वक्त में तीन बार इन इंजनों ने बीच आसमान में ही काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद डीजीसीए ने यह कदम उठाया गया है.

ऐसे विमानों में सुरक्षा को लेकर चिंतित नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यह निर्णय इंडिगो के ए320 नियो विमान का आसमान में इंजन फेल हो जाने की घटना के कुछ ही घंटे में लिया है. इस विमान के इंजन फेल होने के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी.

Leave a Reply

Back to top button