Coronaमध्यप्रदेश

उज्जैन SP मनोज सिंह भी हुए कोरोना पॉजिटिव

उज्जैन, यशभारत। उज्जैन SP मनोज सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एसपी मनोज सिंह महाकाल की शाही सवारी में ड्यूटी कर रहे थे। इसी शाही सवारी में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव भी संक्रमित हुए और वे कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

बताया जा रहा कि सम्भवतः उज्जैन एसपी मनोज सिंह भी इसी वजह से संक्रमित होकर पॉजिटिव हुए हैं। एहतियात के तौर पर आज सुबह ही एसपी मनोज सिंह ने जांच कराई थी।

एसपी मनोज सिंह अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हो गए है।

Back to top button