नई दिल्ली। ऐसा कई बार होता है जब आप ट्रेन से यात्रा की तैयारी कर रहे होते हैं लेकिन ऐनमौके पर आपका प्लान चेंज हो जाता है। रेलवे यात्रियों के दिमाग में ट्रेनों को लेकर सबसे ज्यादा सवाल टिकट कैंसल कराने पर मिलने वाले रिफंड को लेकर होते हैं। ट्रेन के टिकट के कैंसलेशन के बाद रिफंड मिलना कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है।
यहां जानिए किन स्थितियों में आपको टिकट कैंसलेशन का रिफंड के तौर पर एक भी रुपया नहीं मिलेगा :
तत्काल टिकट: आप यात्रा की तारीख से एक दिन पहले तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपके पास कंफर्म तत्काल टिकट है और आप इसे कैंसल करना चाहते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अगर आपका तत्काल टिकट वेटिंग में है तब रेलवे नियमों के मुताबिक कुछ राशि काट ली जाएगी और बाकी आपको रिफंड हो जाएगा।
कंफर्म्ड टिकट: ट्रेन आने के चार घंटे पहले तक अगर आपने कंफर्म्ड टिकट कैंसल नहीं किया और टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रिसीट फाइल नहीं की है तो कोई भी रिफंड नहीं मिल पाएगा।
RAC ई-टिकट: अगर आपके पास रिजर्वेशन एगेन्स्ट कैंसलेशन (RAC) ई-टिकट है और आपने ट्रेन के डिपार्चर समय के 30 मिनट पहले कैंसल नहीं किया है तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
वेटिंग के साथ आई-टिकट: ट्रेन के शेड्यूल्ड डिपार्चर से 30 मिनट पहले कम्प्युटराइज्ड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) काउंटर से आई-टिकट कैंसल किया जा सकता है। यह RAC या वेटिंग टिकट्स भी सच है। इसके बाद कोई रिफंड जनरेट नहीं किया जाता है।
प्रीमियम स्पेशल ट्रेन में बुकिंग: प्रीमियम स्पेशल ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी नियमों के अनुसार, कंफर्म्ड या RAC टिकट कैंसलेशन की अनुमति नहीं है। टिकट केवल तभी कैंसल हो सकते हैं अगर ट्रेन रद्द हो जाए।
आंशिक रूप से कंफर्म्ड ई-टिकट: ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान के 30 मिनट पहले अगर टिकट कैंसल नहीं किया गया और TDR फाइल नहीं हुआ तो कोई रिफंड नहीं होगा। यही नियम RAC और वेटिंग टिकट्स के लिए भी लागू होता है।
आई-टिकट खो जाए: यदि आपका आई-टिकट गुम हो जाता है, तो आप कैंसलेशन का लाभ नहीं उठा सकते हैं। हालांकि, रेलवे आपको एक डुप्लिकेट आई-टिकट जारी कर सकते हैं।
-
‘चुगली’ को बनाया करोड़ों का बिजनेस- 67 साल की दादी मोहल्ले के राज बेचकर बनीं 2 मकानों की मालकिन -
तेलंगाना विधानसभा में बड़ा हादसा: IAS नवीन मित्तल के PS राजू का कार्डियक अरेस्ट से निधन; मंत्री वकिटि श्रीहरि ने दी CPR, नहीं बचा सकी जान -
सागर शराबकांड: पीड़ित परिवारों से मिले जीतू पटवारी, भाजपा पर साधा निशाना; निष्पक्ष जांच की मांग -
ऑफिस से आते ही फर्श पर न फेंकें बैग: वास्तु शास्त्र के अनुसार जमीन पर बैग रखना बढ़ा सकता है कंगाली और करियर की बाधाएं -
बछ बारस 2026: संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है यह व्रत, जानें पूजा में गणेश जी की कथा का महत्व और पूरी पौराणिक कहानी -
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का एमएस धोनी से क्या है खास कनेक्शन? जानें ‘कैप्टन कूल’ को मामा क्यों कहती हैं मनोज तिवारी की बेटी -
राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा आज करेंगे सीएम योगी से मुलाकात, पहली बार आ रहे अयोध्या -
FT Ranking 2026: दुनिया के टॉप 100 मैनेजमेंट कॉलेजों में भारत के 14 संस्थान, IIM बैंगलोर देश में नंबर-1 -
विश्व फिजियोथेरेपी दिवस 2026: सिर्फ जोड़ों-मांसपेशियों का दर्द ही नहीं, अब दिल की बीमारियों और स्ट्रोक की रिकवरी में भी संजीवनी बन रही फिजियोथेरेपी -
रेलवे में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर जीएम ने मौके पर ही स्टेशन मास्टर और क्रू कंट्रोलर को किया निलंबित -
कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश -
ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सिलेंडर बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर हुआ 25 दिन -
‘बिग बॉस 20’ में मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी की एंट्री: सिंगर से बिजनेसवुमन तक, जानें कौन हैं रिति -
गणेश चतुर्थी पर बनाएं पारंपरिक ‘उकडीचे मोदक’: पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप आसान रेसिपी -
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: MCD के 5 अधिकारी निलंबित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई -
महिला एशिया कप 2026: क्या फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? समझें पूरा समीकरण -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
जब जनता के हत्थे चढ़े अफसर: ढिलाई बरतने पर लोगों ने FDA अधिकारी को ही ज़बरदस्ती खिलाए एक्सपायरी बिस्किट -
म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने सह-प्रतियोगी फरहाना भट्ट से मांगी माफी; ‘100 मर्दों’ वाले बयान पर जताया अफसोस, जानिए क्यों कहा- “अब WWE बंद” -
What Makes Shani Dev Angry: भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव; जानें शनिवार शाम के अचूक उपाय
